एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:29

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद काशी में गेस्ट हाउस-लॉज और होटलों में सघन चेकिंग अभियान

वाराणसी, 4 जून (वार्ता) दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद वाराणसी में गुरुवार को अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के होटलों, लॉजों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैंटोनमेंट क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परेड कोठी इलाके के कई बड़े व छोटे होटलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सभी प्रतिष्ठानों के लिए अनिवार्य है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
काशी चेकिंग अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 10:50
पिछला अपडेट
04/06/26 10:50
स्थान
India