एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:40

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था

चंदौली 9 सितंबर (वार्ता) चंदौली जिले में रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर 10 से 12 सितंबर तक होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को मल्टीपरपज हॉल में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में 24 घंटे सफाई, शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा व्यवस्था के लिए एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, चेंजिंग रूम और अग्निशमन वाहन भी सक्रिय रहेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कीनाराम जन्मोत्सव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 15:13
पिछला अपडेट
09/09/26 15:13
स्थान
India