एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:42

बीएचयू परिसर में कुत्ते के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

वाराणसी, 13 अगस्त (वार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में गुरुवार को एक कुत्ते के हमले में 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने किसी तरह बालक को कुत्ते के चंगुल से बचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसके शरीर पर एक दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। सूत्रों के अनुसार, घायल बालक के पिता आईएमएस-बीएचयू में वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने घटना की लिखित सूचना बीएचयू प्रशासन को भी दी है। परिवार बीएचयू स्थित जोधपुर कॉलोनी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कुत्ता हमला घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 13:36
पिछला अपडेट
13/08/26 13:36
स्थान
India