एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:41

कानपुर में कोचिंग संस्थानों समेत 32 प्रतिष्ठानों पर केडीए की सीलिंग कार्रवाई

कानपुर, 23 जून (वार्ता) कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 32 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। केडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सचिव अजय कुमार पाण्डेय ने किया। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय, रतन शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अतुल कुमार राय, संदीप मोदनवाल,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कोचिंग सीलिंग कानपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 13:27
पिछला अपडेट
23/06/26 13:27
स्थान
India