एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:19

कौशांबी में साड़ के हमले में युवक की मौत

कौशांबी 9 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आवारा सांड के हमले में घायल एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांदा जनपद के जरौही गांव निवासी राजकुमार (30) बुधवार को सैनी थाना के गरईगांव अपनी ससुराल आया हुआ था। आज भोर वह शौच के लिए गांव के बाहर खेत में गया था। इसी दौरान आवारा सांड ने राजकुमार पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक काे परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कौशांबी में साड़ के हमले में युवक की मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/07/26 08:35
पिछला अपडेट
09/07/26 08:35
स्थान
India