एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मथुरा में नवरात्र पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: कुट्टू, सिंघाड़े के आटे और घी समेत 13 खाद्य पदार्थों के नमूने सील
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 14:20
India
मथुरा 12 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर 13 संदिग्ध खाद्य/पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। खाद्य सचल दल ने कार्रवाई के दौरान फरह स्थित प्रतिष्ठान से सिंघाड़े व कुट्टू का आटा, श्याम पनीर भंडार (छाता) से घी, मंडी चौराहा से मूंगफली दाना, ट्रांसपोर्ट नगर से सिंघाड़ा आटा, रेतिया बाजार (राया) से साबूदाना, सादाबाद रोड (राया) से सिंघाड़े का आटा, वृंदावन स्थित निर्माण इकाई से सिंघाड़े का आटा, महाविद्या स्थित निर्माण इकाई से कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, बस स्टैंड के पास से आइसकैंडी और मसानी…