एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

कालीन नगरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा

भदोही, 25 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए शुक्रवार की शाम कालीन नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर और नई बाजार क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाएं शाम करीब पांच बजे से एकमा तिराहे की ओर रवाना होने लगीं। यहां श्रीगणेश पूजा महासमिति की ओर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
गणेश विसर्जन भदोही
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 15:20
पिछला अपडेट
25/09/26 15:20
स्थान
India