एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिमी उप्र की गन्ना बेल्ट में कोल्हू चलने शुरु
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 10:49
India
अमरोहा ,17 अक्टूबर (वार्ता) यमुना और गंगा के मध्य में उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा से सटे सहारनपुर, बिजनौर के नजीबाबाद, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, अमरोहा समेत समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना बेल्ट में सर्दियों की आहट के साथ कोल्हू चलने शुरू हो गए हैं। साप्ताहिक बाजारों में नए गुड़ की आवक के साथ ही बागपत-बड़ौत, शामली, कैराना और मुजफ्फरनगर के गुड़ विक्रेताओं की यहां बाढ़ सी आ गई है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर आम बोलचाल में 'गंगा पार वाले' कहा जाता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग चीनी के विकल्प के रूप में अब गुड़, शक्कर और देसी खांड…