एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
लखनऊ में गोमती की बाढ़ से रिहायशी इलाके बने टापू, राहत अभियान तेज
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 16:03
India
लखनऊ, 07 अक्टूबर (वार्ता) गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में योगी सरकार के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को पूरे दिन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन-6 के सैठा तथा जोन-3 के लोहरामऊ, फैजुल्लागंज, दाउद नगर और मिल्लत नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नावों के संचालन, पेयजल, स्वच्छता, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और राहत सुविधाओं की समीक्षा की।…