एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

वाराणसी में 97 हजार 872 मकानों पर 298 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया

वाराणसी, 06 अक्टूबर (वार्ता) वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में 97,872 भवनों पर ब्याज और सरचार्ज समेत करीब 298 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। शासन के निर्देश पर लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत करीब 86 करोड़ रुपये के सरचार्ज पर छूट दिए जाने के बावजूद बकाएदार कर जमा करने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार, ओटीएस लागू हुए करीब डेढ़ माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक केवल 6,810 भवन स्वामियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से महज 2,476 भवन स्वामियों ने करीब 3.96 करोड़ रुपये का कर जमा किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
गृह कर बकाया काशी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 07:47
पिछला अपडेट
06/10/26 07:47
स्थान
India