एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

सहारनपुर की दया शुगर मिल में गन्ना पेराई बंद, हंगामा

सहारनपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) सहारनपुर की दया शुगर मिल इस बार बिना पेराई शुरू किए ही बंद कर दी गई। मिल प्रबंधकों की ओर से बंदी का नोटिस लगा दिया गया। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया।
श्रमिक नेता अमरपाल सिंह ने आज बताया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों ने लेबर कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। डिप्टी लेबर कमिश्नर ने आज श्रमिकों को भरोसा दिया कि वे उनकी समस्या का समाधान निकालने और उनके बकाया वेतन का भुगतान कराने का प्रयास करेंगे।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
चीनी मिल हंगामा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 11:47
पिछला अपडेट
30/10/26 11:47
स्थान
India