एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर
प्रकाशित तिथि: 03/11/26 09:03
India
मुरादाबाद, 03 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेरठ में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की मौजूदगी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के 18 जिलों की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में संबंधित मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और संभल समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मतदाता सूची, मतदान…