एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:28

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

हमीरपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज एक कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। सूत्रों के अनुसार नगर सीमा से सटे चंदूपुर गांव तक करीब दो किलोमीटर रास्ता बारिश के दौरान दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छात्र डीएम घेराव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 14:27
पिछला अपडेट
11/08/26 14:27
स्थान
India