एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण से हड़कंप, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 15:34
India
जालौन 30 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन में बुधवार को जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों ने विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, विद्युत और शिक्षा विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों, साफ-सफाई और जनसुविधाओं की स्थिति जांची गई। विकास भवन स्थित कृषि, एनआरएलएम, सहकारिता, पशुपालन, ग्रामीण अभियंत्रण, डीआरडीए, डूडा, नेडा, लघु सिंचाई, जिला विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालयों में कई अधिकारी-कर्मचारी…