एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
50 प्रतिशत से कम पौधों की जियो टैगिंग पर सीडीओ नाराज, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 08:56
India
महराजगंज, 29 अक्टूबर (वार्ता) महराजगंज में रोपित पौधों की 50 प्रतिशत से कम जियो टैगिंग होने पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वृक्षारोपण, पौधों की जीवितता, आर्द्रभूमि संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस, राजस्व, सिंचाई, नगर विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य विभागों में जियो…