एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली कलेक्ट्रेट की पोल, अभिलेखागार में गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

जालौन 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन के जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों, अनुभागों और राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार के कक्ष संख्या चार में गंदगी, फर्श पर बिखरे अभिलेख और चींटियां मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी ऊषा निरंजन के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत एवं अभिलेखागार प्रभारी को नियमित सफाई, कीट नियंत्रण और अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों के रख-रखाव में कमियां मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को पूर्व निरीक्षण के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जिलाधिकारी निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:12
पिछला अपडेट
22/09/26 13:12
स्थान
India