एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

जौनपुर में जफराबाद विधानसभा के 10.4 किमी मार्ग के चौड़ीकरण को 18.75 करोड़ मंजूर

जौनपुर, 02 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में गोसाईपुर-सेवईनाला-गौराबादशाहपुर आरा मार्ग से 10.400 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 18 करोड़ 75 लाख आठ हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मार्ग के चौड़ीकरण के साथ बाजार गांव के मध्य नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय विधायक जगदीश नारायण राय ने शुक्रवार को कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 सितंबर को जारी शासनादेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के उन्नयन से संबंधित 11 कार्यों को मंजूरी दी गई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जौनपुर सड़क मंजूरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 11:26
पिछला अपडेट
02/10/26 11:26
स्थान
India