एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
टी-20 विश्व कप की जीत के जश्न में डूबा उत्तर प्रदेश,सतरंगी हुआ आसमान
प्रकाशित तिथि: 09/03/26 00:00
India
वाराणसी, 9 मार्च (वार्ता) अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप खिताब जैसे ही अपने नाम किया, समूचे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठे। अपनी खुशी का इजहार क्रिकेट के दीवानो ने ढोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी के साथ किया। जश्न का यह सिलसिला मध्य रात्रि के बाद तक जारी रहा। लखनऊ,वाराणसी,प्रयागराज,बरेली,मेरठ,कानपुर समेत समूचे राज्य में होली के बाद दिवाली जैसा नजारा दिखा। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में धार्मिक नगरी काशी आधी रात तक उत्सव में डूब गई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय…