एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र

प्रयागराज, 08 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय डाक विभाग की ओर से संगम नगरी प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026" का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल डाक टिकटों का प्रदर्शन करना नहीं है बल्कि यह दिखाना है कि कैसे डाक टिकट संग्रह एक प्रभावी शैक्षिक उपकरण बन सकता है। एक छोटा सा डाक टिकट किसी बच्चे को भूगोल, इतिहास, कला संस्कृति, विज्ञान, व्यक्तित्व और राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित कर सकता है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
डाक टिकट संग्रह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 08:24
पिछला अपडेट
08/10/26 08:24
स्थान
India