एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:16

फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर डीजीजीआई की छापेमारी

फर्रुखाबाद, 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज और शमशाबाद क्षेत्र में तंबाकू कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों, गोदामों और आवासों पर बुधवार तड़के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंची डीजीजीआई की अलग-अलग टीमों ने तीन प्रमुख तंबाकू कारोबारियों, दो मुनीमों तथा एक गोदाम पर एक साथ जांच शुरू की। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के व्यापारी दिनभर घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे विभिन्न स्थानों पर पहुंची टीमों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तंबाकू ठिकाने छापा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 12:28
पिछला अपडेट
24/06/26 12:28
स्थान
India