एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बरेली जोन पुलिस तैराकी में अमरोहा के तैराकों का दबदबा
प्रकाशित तिथि: 13/05/26 15:09
India
मुरादाबाद, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित 64वीं बरेली जोन पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अमरोहा के तैराकों और मुरादाबाद की महिला धावकों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता में अमरोहा के मुख्य आरक्षी नन्दन राणा ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब अपने नाम किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 11 से 13 मई तक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के तरणताल पर आयोजित बरेली जोन की 64वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, अमरोहा और बिजनौर सहित विभिन्न जनपदों…