एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:24

सुलतानपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सुलतानपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरियारी कला निवासी हर्ष बहादुर सिंह उर्फ बबलू (48) फतेहपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाबा बलदेव दास मंदिर के पास विद्युत पोल से टूटा हुआ हाईटेंशन तार नीचे लटका था, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना अधेड़ मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/04/26 00:00
पिछला अपडेट
05/04/26 00:00
स्थान
India