एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

वाराणसी में स्वर्ण कला केंद्र में लगी आग पर तीन घंटे में काबू

वाराणसी, 10 अक्टूबर (वार्ता) वाराणसी के रथयात्रा-महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार सुबह लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान कुछ दमकलकर्मियों की उंगलियों में आंशिक चोटें आईं, लेकिन उपचार के बाद उन्होंने अभियान जारी रखा। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के निर्देशन और अग्निशमन अधिकारी भेलूपुर के नेतृत्व में आग बुझाने का अभियान चलाया गया। शुक्रवार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना केंद्र आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/10/26 06:52
पिछला अपडेट
10/10/26 06:52
स्थान
India