एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:33

वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत

वाराणसी, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी के तुलसी घाट पर मंगलवार काे स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवक को चेतावनी दी थी कि पानी गहरा है, आगे जाकर स्नान न करें। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के रेवतीपुर निवासी तुषार राय (21) के रूप में हुई है। तुषार राय अपने साथियों के साथ काशी घूमने आया था। भोर में मना करने के बावजूद वह गंगा स्नान के लिए तुलसी घाट पहुंच गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना गंगा डूबा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 05:06
पिछला अपडेट
19/05/26 05:06
स्थान
India