एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:01

रायबरेली में दो स्कूल वाहनों में टक्कर, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रायबरेली, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बेला भेला के पास दो स्कूल वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों में एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेला भेला में कराया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे दरियापुर स्थित सत्यनारायणी इंटर कॉलेज की बस और उत्तरपारा स्थित लियो कॉन्वेंट स्कूल की मैजिक वैन बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थीं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना टक्कर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 06:58
पिछला अपडेट
20/07/26 06:58
स्थान
India