एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 14:35

जौनपुर के खुटहन में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

जौनपुर, 14 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में मलूकपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह (68) की भैंस तालाब में चली गई थी, भैंस को बाहर निकालने के लिए वह तालाब में उतर गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना तालाब मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 12:47
पिछला अपडेट
14/09/26 12:47
स्थान
India