एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:24

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, चलती बस बनी आग का गोला

मेरठ, 26 जून (वार्ता) दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह मेरठ के दौराला क्षेत्र में जयपुर से हरिद्वार जा रही एक डबल डेकर एसी टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से बस में सवार 26 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिसके कुछ ही मिनट बाद पूरी बस आग की लपटों में घिर कर जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार दादरी फ्लाईओवर के निकट चलते समय बस से धुआं उठता देख पीछे आ रहे एक बाइक सवार ने चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बस आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 10:11
पिछला अपडेट
26/06/26 10:11
स्थान
India