एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:41

ललितपुर में बाईकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर

ललितपुर 09 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बुधवार को दो बाईकों की आमने-सामने हुई भिडंत में एक बाईक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि थाना बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराधनकुआँ निवासी कडोरी (35) घरेलू सामान लेने के लिए बानपुर गया हुआ था। वापसी में ग्राम खाखरोंन के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी।
इस हादसे में कडोरी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी जबकि उसी ग्राम का निवासी सुमित सहरिया को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कर लिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बाइक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 14:29
पिछला अपडेट
09/09/26 14:29
स्थान
India