एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026

कौशांबी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

कौशाम्बी 17 सितंबर (वार्ता) कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा क्षेत्र में बुधवार रात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार फतेहपुर जिले केऐरावा गांव का अजय साहू बुधवार को बाइक से किसी काम के लिए देवीगंज बाजार आया था। घर लौटते सौरई मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
इस हादसे में अजय साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बाइक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 07:36
पिछला अपडेट
17/09/26 07:36
स्थान
India