एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

सोनभद्र में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन मरे

सोनभद्र 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारातियों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन बारातियों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने बुधवार को बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान तहसील के चंदरी बांध निवासी शिव कुमार के पुत्र की बारात सोनभद्र के रामपुर चेनारी गांव जा रही थी। बारातियों से भरी पिकअप बीती रात दस बजे जैसे ही कठार गांव के पास पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बाराती मरे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/05/26 00:00
पिछला अपडेट
13/05/26 00:00
स्थान
India