एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

संभल में पिकअप के टक्कर मार देने से मासूम बालक की मौत

संभल, 20 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनियाठेर क्षेत्र में एक दूध की पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि थाना बनियाठेर के अंतर्गत के ग्राम आटा के निवासी सुभाष का छह वर्षीय पुत्र आशीष मंगलवार को घर के पास ही सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज गति से आ रही दूध की एक पिकअप गाड़ी ने आशीष को टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से आशीष गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बालक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 15:04
पिछला अपडेट
20/10/26 15:04
स्थान
India