एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

ललितपुर में बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत

ललितपुर 12 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसरा कलां निवासी श्याम बाई (65) दूध डेयरी पर दूध देकर अपने घर वापिस लौट रही थीं कि राजमार्ग-44 पर स्थित कड़ेसरा कलां के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा गिरीं। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बुजुर्ग मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 14:43
पिछला अपडेट
12/10/26 14:43
स्थान
India