एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:50

भदोही में सड़क हादसे में मजदूर की मौत

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सुफीनगर के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे राममिलन चौहान (55) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राममिलन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गयी। बताया जाता है कि राममिलन मजदूरी कर घर लौट रहे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना मजदूर मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 05:31
पिछला अपडेट
18/08/26 05:31
स्थान
India