एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

पिकअप के टक्कर मार देने से बुजुर्ग महिला की मौत

संभल, 22 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बबराला क्षेत्र में पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से घर के बाहर सफाई कर रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम जिजोड़ा निवासी रामस्वरूप की पत्नी रूपवती (65) बृहस्पतिवार को घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रूपवती को टक्कर मार दी। पिकअप वाहन के टक्कर मार देने से घायल हुई रूपवती की मौत हो गई। पुलिस ने रूपवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 09:05
पिछला अपडेट
22/10/26 09:05
स्थान
India