एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:33

फर्रुखाबाद में बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत

फर्रुखाबाद, 23 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से सड़क पर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़िया महौलिया में बालक चमन घर के पास सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना मासूम मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India