एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:12

फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार गिरने से युवती की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज कस्बे के चांदनी मोहल्ले में मंगलवार तड़के कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज तड़के करीब पांच बजे बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार के किनारे पन्नी तानकर उसके नीचे परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में परिवार के लोग दब गए। हादसे में ज्योति (22) की मलबे में दबकर गंभीर चोटें आईं। दीवार गिरने की तेज आवाज और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवती मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 12:46
पिछला अपडेट
18/08/26 12:46
स्थान
India