एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

गोरखपुर में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

गोरखपुर 19 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबे एक युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया ।
पुलिस के अनुसार आज अपरान्ह तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीआरएफ टीम ने पहुंच कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल , निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उदय प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना शव मिला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 14:14
पिछला अपडेट
19/09/26 14:14
स्थान
India