एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:02

बलरामपुर में सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत

बलरामपुर, 20 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के दुल्हिनपुरवा के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गोण्डा जिले के चिश्तीपुर निवासी राधेश्याम (20) और करौंधिया निवासी चंदन यादव (21) तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना श्रद्धालु मृत्यु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India