एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:31

फर्रुखाबाद में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा,मौत

फर्रुखाबाद 26 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कादरी गेट थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सुभाष उर्फ मल्लू शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अपने घर से फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के इटावा -बरेली हाईवे पर काम करने के लिए दीनदयाल बाग जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की कुचलकर मौत हो गई। सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना साइकिल मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 14:53
पिछला अपडेट
26/06/26 14:53
स्थान
India