एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:38

बाराबंकी में बस की टक्कर से स्कूटी सवार मां बेटी की मौत

बाराबंकी 28 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी कंपनी की बस की चपेट में आकर ई-स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना जहांगीराबाद के बल्लापुरवा गांव निवासी मंगल यादव की पत्नी रीता (42) अपनी बेटी वैष्णवी (20) दोपहर में बाराबंकी से ई स्कूटी पर सवार होकर गांव जा रही थी। इस दौरान अटवा मोड़ के पास एक निजी बिस्कुट व बेकरी कंपनी की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना स्कूटी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/06/26 15:08
पिछला अपडेट
28/06/26 15:08
स्थान
India