एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

इटावा में हजारों दुर्लभ ग्रंथों के भंडार का होगा कायाकल्प

इटावा, 25 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी के किनारे स्थित श्री महासरस्वती विद्यापीठ में सैकड़ों वर्ष पुराने हजारों दुर्लभ ग्रंथों और पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संग्रहालय के कायाकल्प की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से केंद्र सरकार की 'ज्ञान भारतम्' योजना के तहत इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यापीठ में संस्कृत, हिंदी, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, असमिया, डोगरी, उर्दू, बांग्ला, राजस्थानी और मणिपुरी समेत विभिन्न भाषाओं की 15 हजार से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं। इसके अलावा सामवेद, यजुर्वेद, ऋग्वेद, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र, खगोल…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्लभ ग्रंथ कायाकल्प
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 11:33
पिछला अपडेट
25/09/26 11:33
स्थान
India