एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उरई नगर पालिका में सभासद अधिशासी अधिकारी के खिलाफ लामबंद
प्रकाशित तिथि: 12/05/26 00:00
India
उरई, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में नगर पालिका परिषद उरई में टेंडर प्रक्रिया, भुगतान और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लेकर विवाद गहरा गया है। विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका के कार्यों में पारदर्शिता की मांग की है। सभासद विपिन सेठ, आरती, ज्योति, जयशंकर द्विवेदी, पुष्पा देवी अग्रवाल, माता प्रसाद और वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कई कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे सभासदों…