एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

प्राचीन कालरात्रि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भोर से लगी दर्शनार्थियों की कतार

वाराणसी, 17 अक्टूबर (वार्ता) शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को काशी के प्राचीन कालरात्रि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कालका गली स्थित मंदिर में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता को गुड़हल के पुष्प, लाल चुनरी, नारियल, फल, मिष्ठान, सिंदूर और इत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के प्रधान महंत पं. सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि माता कालरात्रि काशी की अधिष्ठात्री देवियों में मानी जाती हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी आराधना करने वाले भक्तों के संकट दूर होते हैं और उन्हें…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नवरात्र कालरात्रि दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 07:38
पिछला अपडेट
17/10/26 07:38
स्थान
India