एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

शारदीय नवरात्र के षष्ठ दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में अनुष्ठान, मां विशालाक्षी को श्रृंगार सामग्री समर्पित

वाराणसी, 16 अक्टूबर (वार्ता) शारदीय नवरात्र के षष्ठ दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधानपूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर मां विशालाक्षी के निमित्त श्रृंगार सामग्री बाबा श्री विश्वेश्वर को श्रद्धापूर्वक अर्पित कर अवलोकन कराने के बाद प्रेषित की गई। साथ ही, मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए नवदुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। धाम में आयोजित इन धार्मिक अनुष्ठानों से आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया। मां आदिशक्ति की उपासना और भगवान शिव के प्रति समर्पण के भाव के साथ लोककल्याण, सुख-समृद्धि तथा समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नवरात्र विश्वनाथ धाम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 10:10
पिछला अपडेट
16/10/26 10:10
स्थान
India