एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सहारनपुर में 27 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 16:47
India
सहारनपुर, 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आगामी त्योहारों, विभिन्न परीक्षाओं तथा लोक व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 27 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि निकट भविष्य में दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरुनानक जयंती, महाराजा अग्रसेन जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती, छठ पूजा और वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस सहित विभिन्न पर्व आयोजित होने हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की परीक्षाओं, चयन एवं प्रवेश परीक्षाओं…