एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:08

न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम, आश्रय गृह और जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जालौन 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुश्रवण समिति ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम, आश्रय गृह और जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारियों ने आश्रितों एवं बंदियों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले राठ रोड स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वैच्छिक संस्था शिवा ग्रामोत्थान सेवा संस्था के सहयोग से संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। यहां 126 संवासी उपस्थित मिले। पंजिका के अनुसार रात्रिकालीन कर्मचारियों एवं स्टाफ नर्स अर्चना को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायिक अधिकारी निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 10:00
पिछला अपडेट
21/08/26 10:00
स्थान
India