एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:50

सचेंडी में पंचायत दुकानों के संचालन में अनियमितताएं, तीन सचिवों को नोटिस

कानपुर 24 फरवरी (वार्ता) कानपुर के ग्राम सचेंडी (ब्लॉक कल्याणपुर) में ग्राम पंचायत से निर्मित दुकानों के आवंटन और राजस्व प्रबंधन में पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है। उनके निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा कराई गई जांच में ग्राम निधि को 10,31,800 रुपये की राजस्व देनदारी सामने आई है। प्रकरण में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी तथा तत्कालीन सचिव राकेश झा, शैली राठौर और सुशील वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंचायत अनियमितिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India