एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उत्तर प्रदेश की 15,890 प्राचीन पांडुलिपियां डिजिटल स्वरूप में संरक्षित
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 11:53
India
लखनऊ, 13 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की प्राचीन साहित्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ज्ञान भारतम मिशन के तहत दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करा रही है। प्रदेश के छह प्रमुख संस्थानों में अब तक 15,890 पांडुलिपियों के 7,56,392 पृष्ठों की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें से 14,594 पांडुलिपियों का विवरण तैयार किया गया है, जबकि 14,208 अभिलेख डिजिटल मंच पर अपलोड किए जा चुके हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल प्राचीन दस्तावेजों को स्कैन करना नहीं, बल्कि उनमें समाहित ज्ञान, इतिहास और सांस्कृतिक…