एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

सोमवार को एसजीपीजीआई की ओपीडी में नहीं बनेंगे नये पर्चे,पुराने मरीज देखे जायेंगे

लखनऊ 17 अक्टूबर (वार्ता) महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में आगामी सोमवार को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे। जिन पुराने रोगियों को ओपीडी परामर्श के लिये पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओपीडी में देखा जायेगा और जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जाँचो की तारीख है, उनकी जांचे भी होंगी। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होगे। उन्होने बताया कि 24 घंटे लैब क्रियाशील रहेगी। इमेरजेंसी सेवाएं यथावत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पीजीआई ओपीडी पर्चे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 13:56
पिछला अपडेट
17/10/26 13:56
स्थान
India