एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
फार्माविजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में संपन्न
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 14:20
India
लखनऊ, 27 सितंबर (वार्ता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम फार्माविजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में दो दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से 779 फार्मेसी विद्यार्थी, जिनमें 465 छात्र एवं 311 छात्राएँ शामिल रहे, तथा नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आर्ब्रो फार्मास्युटिकल ग्रुप के कर्णधार सौरभ अरोड़ा, विश्वविद्यालय के डीन डॉ. वी.के. सिंह, अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, फार्माविजन के राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नन्दी, राष्ट्रीय सह-संयोजक कुमारी श्रेया वशिष्ठ एवं अवध…